ऋषभ पंत टेस्ट में वापसी के लिए बेताव हैं। दलीप ट्रॉफी 2024 में इसकी बानगी देखने को मिल रही है। तूफानी बल्लेबाजी के बाद पंत विकेटकीपिंग में भी छा गए। उन्होंने चौथे दिन विकेट के पीछे एक शानदार कैच लपका। पंत ने हवा में छलांग लगाकर इस कैच को पूरा किया। इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट से दूर ऋषभ पंत अब इस फॉर्मेट में वापसी के लिए बेताव हैं। दलीप ट्रॉफी 2024 में इसकी बानगी देखने को मिल रही है। तूफानी बल्लेबाजी के बाद पंत विकेटकीपिंग में भी छा गए।
उन्होंने चौथे दिन विकेट के पीछे एक शानदार कैच लपका। पंत ने हवा में छलांग लगाकर इस कैच को पूरा किया। इस कैच का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आवेश खान का कैच लपका
BCCI डोमेस्टिक ने यह वीडियो एक्स पर शेयर किया है। 14 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नवदीप सैनी की गेंद पर आवेश खान पीछे शॉट खेलने का प्रयास करते हैं। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती है और पंत हवा में डाइव लगाकर इसे अपने दस्तानों में समा लेते हैं। आवेश खान ने 11 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए।
पंत ने खेली तूफानी पारी
- पंत के प्रदर्शन की बात करें तो इंडिया ए के खिलाफ दूसरी पारी में उन्होंने 129.79 की स्ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर 61 रन बनाए।
- इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। पहली पारी में पंत ने 10 गेंदों पर 7 रन बनाए थे।
- पंत ने 2022 में आखिरी टेस्ट खेला था। इसके बाद वह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
- 2 साल बाद उन्होंने IPL 2024 से क्रिकेट में वापसी की थी।
- टी20 वर्ल्ड कप 2024 और श्रीलंका सीरीज में भी पंत को भारतीय टीम में जगह मिली थी।
- अब उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह मिल सकी है।
- Log in to post comments