साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से कई बेहतरीन वाहनों को देश में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। Hyundai Alacazar Facelift को भारतीय बाजार में नौ सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी में कंपनी की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। जिसके साथ डिजाइन को भी अपडेट किया जाएगा। एसयूवी में किस तरह के बदलाव किए जाएंगे। आइए जानते हैं।
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से सोमवार को Hyundai Alcazar Facelift को लॉन्च किया जाएगा। इसमें किस तरह के बदलाव किए जाएंगे। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कल लॉन्च होगी Hyundai Alcazar Facelift
हुंडई अपनी सात सीटों वाली एसयूवी Alcazar Facelift को कल भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। इसमें कई तरह के बदलावों को किया जाएगा। जिसमें डिजाइन से लेकर फीचर्स तक शामिल होंगे।
मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स
हुंडई की ओर से नई अल्काजार में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया ड्यूल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, नया NFC फीचर, डिजिटल की-शेयरिंग, 10 एंबिएंट साउंड, मैग्नेटिक पैड, यूआई सपोर्ट भाषाएं, 70 से ज्यादा ब्लूलिंक फीचर्स, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ईको, स्पोर्ट और नॉर्मल ड्राइविंग मोड्स, ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, LED लाइट्स, कनेक्टिड लाइट्स, शॉर्क फिन एंटीना, रूफ रेल, 360 डिग्री कैमरा, छह और सात सीटों का विकल्प दिया जाएगा।
कितना दमदार होगा इंजन
अल्काजार फेसलिफ्ट में 1.5 लीटर की क्षमता का टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। जिससे इसे 160 पीएस की पावर और 253 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ एसयूवी में 6स्पीड मैनुअल और 7स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को दिया जाएगा। पेट्रोल इंजन के साथ इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का यू2 सीआरडीआई डीजल इंजन भी मिलेगा। जिससे इसे 116 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 6स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलेगा।
जारी है बुकिंग
कंपनी की ओर से एसयूवी लॉन्च करने से पहले बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। ऑनलाइन या ऑफलाइन डीलरशिप के जरिए इस एसयूवी को 25 हजार रुपये देकर बुक करवाया जा सकता है।
सितंबर में होगी लॉन्च
हुंडई अपनी नई एसयूवी को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर नौ सितंबर को लॉन्च करेगी। तभी इसकी कीमतों की जानकारी मिल पाएगी। बाजार में इस एसयूवी का सीधा मुकाबला महिंद्रा, एमजी, टाटा की एसयूवी के साथ होगा।
- Log in to post comments