Skip to main content

लखनऊ के गोमतीनगर में एक दुखद घटना में जसमीत की मौत हो गई। माल उतारने गए जसमीत की अपने पिता से आखिरी बातचीत हुई थी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जसमीत की मददगार प्रवृत्ति के कारण सभी परिचित स्तब्ध हैं। लोकबंधु अस्पताल में घायलों की सूची भी दी गई है। इस घटना में आठ से अध‍िक लोगों की मौत हो चुकी है।

लखनऊ। पापा... घर पर सब ठीक है, कुछ भिजवाना तो नहीं है। जसमीत की यह आखिरी बात मौत से कुछ देर पहले उनके पिता से हुई थी। परिवारजन को भरोसा नहीं हो रहा कि जसमीत अब इस दुनिया में नहीं हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

गोमतीनगर स्थित एल्डिको ग्रींस में जसमीत परिवार के साथ रहते थे। ट्रांसपोर्ट नगर में उनका दवा काम था। शनिवार को माल उतरवाने के लिए गए थे।

परिचित ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे उनके पिता गुरमीत ने जसमीत को फोन किया। दोनों एक दूसरे के हाल-चाल लिए। इसके बाद जसमीत ने पापा से पूछा कुछ भिजवाना तो नहीं है। इस पर उन्होंने मना कर दिया।

इसके बाद रात में जल्दी आने की बात कहकर फोन काट दिया। शाम को उन्हें हादसे की जानकारी मिली तो सभी लोग स्तब्द रह गए। आननफानन घटना स्थल पहुंचे, तबतक जसमीत की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद से घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबर मिलते घर पहुंचने लगे परिचित

परिवार के एक करीबी ने बताया कि जसमीत व उनका परिवार सभी की मदद करता है। सभी के सुख-दुख में साथ देने वाले हैं। जसमीत भी उसी तरह थे। ऐसे में जिसने भी घटना सुनी व दंग रह गए। सभी लोग परिवार को हिम्मत देने के लिए पहुंचने लगे।

लोकबंधु अस्पताल में भर्ती घायलों की सूची

राजेंद्र, भानु सिंह, शत्रुघन सिंह, शिव मोहन, प्रवीना, शांति देवी, आदर्श यादव, काजल यादव, आकाश कुमार, आकाश सिंह, विनोद यादव, आदित्य, आकाश कुमार, अनूप मौर्य, बहादुर, ओम प्रकाश, हेमंत पांडेय, सुनील, दीपक कुमार, लक्ष्मी शंकर, अतुल राजपूत, नीरज।

News Category