न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 9 सितंबर से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच भारत के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को 16 सदस्यीय अफगान टीम का एलान कर दिया है। हशमतुल्लाह शाहिदी टीम की कमान संभालेंगे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 9 सितंबर से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह मैच भारत के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को 16 सदस्यीय टीम का एलान किया। हशमतुल्लाह शाहिदी टीम की कमान संभालेंगे।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक्स पर लिखा, ACB की सिलेक्शन कमेटी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सोमवार से भारत के ग्रेटर नोएडा में शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की। तैयारी शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम को अंतिम रूप दिया गया है।
इकलौते टेस्ट के लिए अफगानिस्तान टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, अब्दुल मलिक, रियाज हसन, अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), बहीर शाह महबूब, शाहिदुल्लाह कमाल, अजमतुल्लाह उमरजई,
इससे पहले चुनी थी प्रारंभिक टीम
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम पहले ही भारत पहुंच गई थी। अफगान खिलाड़ी ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में टेस्ट की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 20 सदस्यीय प्रारंभिक टीम की घोषणा की थी। इन्हीं 20 प्लेयर्स में से 6 सदस्यीय टीम का सिलेक्शन किया गया है।
- Log in to post comments