पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पैरालंपिक के 8वें दिन रात को भारत की झोली में 25वां मेडल आया। कपिल परमार ने इतिहास रच दिया। उन्होंने मेंस -60 किग्रा जे1 वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह पैरा जूडो में भारत के लिए पहला मेडल है। पेरिस पैरालंपिक 2024 में यह भारत का 11वां ब्रॉन्ज मेडल है।
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय एथलीट लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पैरालंपिक के 8वें दिन रात को भारत की झोली में 25वां मेडल आया। कपिल परमार ने इतिहास रच दिया। उन्होंने मेंस -60 किग्रा जे1 वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह पैरा जूडो में भारत के लिए पहला मेडल है।
भारत के खाते में 11वां कांस्य पदक
कपिल ने ब्राज़ील के एलिल्टन डी ओलिवेरा को इप्पोन के माध्यम से 33 सेकंड में हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 में यह भारत का 11वां ब्रॉन्ज मेडल है। इसके अलावा भारत की झोली में 5 गोल्ड और 9 सिल्वर मेडल भी आए हैं।
शुरुआत से ही हावी रहे परमार
परमार ने शानदार प्रदर्शन किया। वह शुरुआत से ही अपने विरोधी पर हावी रहे और 10-0 से जीत दर्ज की। इससे पहले वह सेमीफाइनल में एस. बनिताबा खोर्रम अबादी से हार गए थे। चैंप्स-डी-मार्ट मैदान में उन्हें उनके ईरानी प्रतिद्वंद्वी ने 0-10 से हराया था। 2022 एशियाई खेलों में इसी वर्ग में रजत पदक जीतने वाले परमार ने इससे पहले क्वार्टर फाइनल में वेनेजुएला के मार्को डेनिस ब्लैंको को 10-0 से हराया था।
- Log in to post comments