फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से वाहनों की बिक्री को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक August 2024 में मंथली बेसिस पर Vehicle Sales में गिरावट दर्ज की गई है लेकिन ईयरली बेसिस पर बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।
August 2024 के दौरान मंथली बेसिस पर देशभर में वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
कितनी हुई बिक्री
फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में August 2024 के दौरान कुल 1891499 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया, निजी वाहन, कमर्शियल वाहनों के साथ ही ट्रैक्टर भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गिरावट के बाद भी सबसे ज्यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में हुई है। इसके बाद निजी वाहन की बिक्री सबसे ज्यादा दर्ज की गई है।
पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसके बाद निजी वाहनों की बिक्री 309053 यूनिट्स की रही है। तीन पहिया सेगमेंट में August 2024 के दौरान कुल 105478 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। कमर्शियल वाहनों की बीते महीने में 73253 यूनिट्स बिक्री हुई। ट्रैक्टर सेगमेंट में 65478 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है।
किसमें कितनी आई गिरावट
फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक मंथली बेसिस पर तो बिक्री में सात फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन ईयर ऑन ईयर बेसिस पर करीब तीन फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंथली बेसिस पर सबसे ज्यादा गिरावट ट्रैक्टर सेगमेंट में हुई है। जानकारी के मुताबिक इस सेगमेंट में 18.12 फीसदी की कमी हुई है। इसके बाद 8.50 फीसदी की गिरावट के साथ कमर्शियल वाहन सेगमेंट रहा। जबकि तीसरे पायदान पर 7.29 फीसदी की गिरावट के साथ दो पहियावाहन सेगमेंट रहा। इसके बाद तीन पहिया सेगमेंट और फिर यात्री वाहन सेगमेंट में रहा है।
August 2023 में कितनी बिक्री
बीते साल August महीने में देशभर में कुल 1838501 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस साल August महीने में 2.88 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते साल दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1259140 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यात्री वाहन सेगमेंट में 323720, तीन पहिया सेगमेंट में 103782, कमर्शियल सेगमेंट में 77967 और ट्रैक्टर सेगमेंट में 73892 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
- Log in to post comments