हल्द्वानी में एक बहादुर कराटे खिलाड़ी लड़की ने छेड़खानी करने वाले लड़के को सबक सिखाया। ठंडी सड़क पर अपनी एक दोस्त के साथ जा रही थी तभी कुछ मनचलों ने उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की। लेकिन लड़की ने अपने आत्मरक्षा कौशल का इस्तेमाल करते हुए एक मनचले की धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हल्द्वानी:- उत्तराखंड के हल्द्वानी में लगातार छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहा हैं। स्वजन बेटियों को घरों बाहर भेजने में भी डरने लगे हैं। हाल में दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक महिला ने दुष्कर्म और बेटी के संग छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र में कार सवार शोहदों ने दो बहनों के साथ छेड़छाड़ की थी। इन सब घटनाओं के बीच जूडो कराटे खिलाड़ी की बहादुरी का वीडियो सामने आया है।
अपनी दोस्त संग जा रही थी कराटे खिलाड़ी
ठंडी सड़क पर खिलाड़ी अपनी एक दोस्त के संग जा रही थी। तभी मनचलों ने उनसे छेड़छाड़ की कोशिश की। फिर क्या था खिलाड़ी ने अपने तेवर दिखाए और एक मनचले की धुनाई लगा दी। उसे जमकर लात घूंसे जड़े।
सड़क पार मनचले की पिटाई देख लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई बेटी के साहस और बहादुरी की तारीफ करने लगा। पूरी घटना का वीडियो प्रसारित हो रहा है
मुंह बोले ताऊजी ने किया दुष्कर्म
मुजफ्फरनगर की युवती से हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मुंहबोले ताऊ ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत घर जाकर की लेकिन घरवालों ने यकीन नहीं किया। उसके बाद जब दोबारा दुष्कर्म हुआ तो पीड़िता ने आरोपित का लाइव वीडियो बनाकर स्वजन को भेज दिया।
पुलिस ने आरोपित पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रम छप्पार मुजफ्फरनगर निवासी पीड़िता का कहना है कि उनके पिता रोडवेज में संविदा ड्राइवर हैं। वह पांच भाई-बहन हैं। बनभूलपुरा में रहने वाला जुबैर आलम उसके पिता का दोस्त था। क्योंकि जुबैर रोडवेज में ड्राइवर पद से रिटायर्ड हो चुका है।
जुलाई 2024 को जुबैर उनके घर आया और पिता से बोला कि अपनी बेटी को हमारे घर काम करने के लिए भेज दो, उनकी पत्नी बीमार रहती है। पिता ने जुबैर पर यकीन कर उसे भेज दिया। आरोपित को वह ताऊजी कहकर बुलाती थी। इसलिए उसने बनभूलपुरा आने से मना नहीं किया।
आरोप है कि घर पहुंचकर वह लंबे समय तक गलत हरकत करता रहा। पीडि़ता ने घरवालों को सारी बात बताई। मगर उन्होंने यकीन नहीं किया। 13 अगस्त को जुबैर फिर उसे लेने आया और फिर उसने अश्लील हरकत व दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने मौका पाकर जुबैर का मोबाइल लिया और उसकी गलत हरकत करने की वीडियो बनाकर अपने घरवालों और जुबैर की पत्नी को भेजी। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि आरोपित पर दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी कर ली है।
- Log in to post comments