Skip to main content

हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) गठबंधन ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। सूची में 19 नामों को मंजूरी दी गई है। लिस्ट में जजपा के उपाध्यक्ष दुष्यंत चौटाला का नाम भी शुमार है। वह उचाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा चुनाव को देखते हुए जननायक जनता पार्टी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 19 नामों को मंजूरी दी गई है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और जननायक जनता पार्टी ने गठबंधन किया था। बता दें कि दुष्यंत चौटाला उचाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि दिग्विजय चौटाला डबवाली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।