Skip to main content

उत्तराखंड के कोटाबाग में एक युवती से छेड़छाड़ और उसके साथी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवती अपने साथी मित्र के साथ सामान खरीद रही थी। तभी उनके सामने एक कार आई और सवार एक व्यक्ति ने युवती को गंदे इशारे किए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कालाढूंगी। कोटाबाग में एक युवती से छेड़छाड़ और उसके साथी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के अभी मेजिस्ट्रेटी बयान नहीं हुए हैं।

पिथौरागढ़ जिले के एक गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह बीते सोमवार की शाम करीब पांच बजे अपने साथी मित्र के साथ कोटाबाग बाजार में सामान खरीद रही थी।

तभी उनके सामने एक कार आई। इस कार में सवार एक व्यक्ति युवती से गंदे इशारे करने लगा। इस पर युवती के मित्र ने इसका विरोध किया तो उस व्यक्ति ने युवती के मित्र को थप्पड़ मार दिया। और वहां से भाग निकले।

घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी युवती

युवक ने तत्काल पुलिस की 112 सेवा में शिकायत दर्ज कर कार का पीछा किया। युवक ने कार को ओवरटेक कर पवलगढ़ के जंगल में रोक लिया। युवती घटनाक्रम का वीडियो बना रही थी। तहरीर में कहा गया है कि तभी एक और कार वहां आई ये कार सवार भी उनके मित्र थे जिस कार का वह पीछा कर रहे थे।

कार सवार तीन से चार लोगों ने फिर से युवती से छेड़छाड़ और गाली गलौच शुरू कर युवती के मित्र को पीटना शुरू कर दिया। युवती के हाथ में वीडियो रिकॉर्डिंग बनता देख उक्त कार सवार मौके से भाग निकले। युवती ने कालाढूंगी थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती बताई।

News Category