Skip to main content

जावा यज्‍दी और रॉयल एनफील्‍ड की ओर से सितंबर महीने में ही 350 सीसी सेगमेंट की बाइक्‍स को अपडेट किया गया है। 350 सीसी की क्षमता वाली दोनों बाइक्‍स का इंजन कितना दमदार है। इन दोनों में किस तरह के फीचर्स दिए जाते हैं। New Jawa 42 FJ vs Royal Enfield Classic 350 को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

भारतीय बाजार में 350 सीसी बाइक सेगमेंट में लगतार चुनौती बढ़ रही हैं। एक सितंबर को Royal Enfield की ओर से 2024 Classic 350 को लॉन्‍च किया गया है। जिसके बाद तीन सितंबर को Jawa Yezdi की ओर से भी 350 सीसी सेगमेंट में Jawa 42 FJ को लाया गया है। इन दोनों बाइक्‍स में से किस बाइक को खरीदना बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कितना दमदार इंजन

रॉयल एनफील्‍ड की ओर से 2024 क्‍लासिक 350 में 349 सीसी का जे सीरीज इंजन दिया गया है। सिंगल सिलेंडर इंजन से 20.2 बीएचपी की पावर और 27 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसके साथ 5स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है। वहीं जावा की ओर से 42 FJ में 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्‍ड इंजन दिया गया है। जिससे इसे 28.70 बीएचपी की पावर और 29.6 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ 6स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है।

News Category