इंग्लैंड क्रिकेट टीम को नया व्हाइट-बॉल हेड कोच मिल गया है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हाल ही में एलान किया कि ब्रेंडन मैकुलम को व्हाइट-बॉल हेड कोच बना दिया गया। उन्होंने मैथ्यू मॉट की जगह ली है जो साल 2022 से इस पद पर थे। इंग्लैंड के टेस्ट टीम के हेड कोच के साथ वह अब व्हाइट-बॉल टीमों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 3 सितंबर यानी मंगलवार को घोषणा की है कि ब्रेंडन मैक्कुलम, जो मौजूदा समय में इंग्लैंड के टेस्ट टीम के हेड कोच हैं, वह अब व्हाइट-बॉल टीमों की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
मैक्कुलम, जिन्होंने मई 2022 से टेस्ट टीम का नेतृत्व किया है, उनका अनुबंध 2027 के अंत तक बढ़ा दिया गया है। जनवरी 2025 से वह टेस्ट और व्हाइट-बॉल डबल रोल निभाते हुए नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम की भारत दौरे से होगी और यह ICC चैंपियंस ट्रॉफी तक चलेगा।
- Log in to post comments