Skip to main content

जम्मू-कश्मीर के बनिहाल में सोमवार शाम बादल फटने से बनकूट नाले में बाढ़ आ गई। बनकूट नाले का जलस्तर बढ़ने पर नाले के किनारे पर बनाए जा रहे स्टेडियम के अंदर पानी व मलबा पहुंच गया। जिसकी चपेट में आने से एक मजूर की मौत हो गई। रामबन प्रशासन की तरफ से लोगों की मदद के लिए टीमों को मौके पर रवाना किया गया है।

उधमपुर। रामबन के राजगढ़ में 26 अगस्त को बादल फटने के बाद आई तबाही से अभी लोगों को राहत नहीं मिली थी कि रामबन के सब डिविजन बनिहाल में सोमवार शाम को बादल फटने पर बनकूट नाले में बाढ़ आ गई ।

इसमें बनिहाल में तैयार किए जा रहे स्टेडियम के कार्य में जुटे जेसीबी के हेल्पर की मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर रामबन प्रशासन ने बचाव कार्य के लिए पुलिस, एसडीआरएफ और क्यूआरटी टीम को रवाना कर दिया है।

News Category