Skip to main content

उत्तराखंड के चमोली जिले के नंदानगर में एक किशोरी से अश्लील हरकत के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी बवाल थम नहीं रहा है। सोमवार को नंदानगर से लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर तक बाजार बंद रहे और प्रदर्शन हुए। स्थानीय निवासियों ने जुलूस निकालकर हंगामा भी किया। इस घटना के विरोध में गोपेश्वर में प्रदर्शनकारियों ने कुछ दुकानें खुली मिलने पर उनका सामान बाहर फेंक दिया।

गोपेश्वर। चमोली के नंदानगर (घाट) में किशोरी से अश्लील हरकत के बाद उपजा आक्रोश आरोपित की गिरफ्तारी के बाद भी थम नहीं रहा। सोमवार को इस घटना के विरोध में नंदानगर से लेकर जिला मुख्यालय गोपेश्वर तक बाजार बंद रहे और प्रदर्शन हुए। स्थानीय निवासियों ने जुलूस निकालकर हंगामा भी किया। गोपेश्वर में प्रदर्शनकारियों ने कुछ दुकानें खुली मिलने पर उनका सामान बाहर फेंक दिया।

नंदानगर में प्रदर्शन के दौरान उग्र भीड़ ने पुराने बस अड्डे के पास विवादास्पद टिन शेड को तोड़ डाला। यहां बाहर से आए कुछ व्यापारियों की दुकानों में मकान मालिकों ने ताले डाल दिए हैं। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए दो डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

News Category