मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप-2023 में दमदार गेंदबाजी की थी और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। शमी इस टूर्नामेंट में टीम की पहली च्वाइस नहीं थे। हार्दिक पांड्या के चोटिल होने के बाद उन्हें मौका मिला था। इस सफर को लेकर शमी ने कहा कि जब मौका मिलेगा तभी वह परफॉर्म कर पाएंगे नहीं तो पानी ही पिला सकते हैं।
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में दमदार खेल दिखाया था। इस वर्ल्ड कप में शमी ने अपनी गेंदों से कहर ढाया था और सात मैचों में ही 23 विकेट निकाले थे। ये हाल तब था जब शमी टीम की पहल च्वाइस नहीं थे। शमी ने इसे लेकर अब रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ पर तंज कसा है। हालांकि, शमी ने ये सब मजाक में कहा है।
वनडे वर्ल्ड कप में शुरुआती मैचों में टीम ने शमी पर हार्दिक पांड्या को तरजीह दी थी। पांड्या चार मैच बाद ही चोटिल हो गए थे और फिर टीम को शमी को मौका देना पड़ा था। इसके बाद तो शमी ने अपनी गेंदों से कहर ढा दिया था।
- Log in to post comments