गुजरात के अहमदाबाद सिविल अस्पताल के लगभग 1200 रेजिडेंट डॉक्टर भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। अधिकारियों की तरफ से हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था करने के बावजूद सेवाएं प्रभावित हुईं मरीजों और परिजनों ने असवारा स्थित सुविधा केंद्र में लंबे इंतजार की शिकायत की। रेजिडेंट डॉक्टरों के अनुसार जब तक कोई समाधान नहीं मिल जाता है वे हड़ताल पर रहेंगे।
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद सिविल अस्पताल के लगभग 1,200 रेजिडेंट डॉक्टर भत्ते में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। अधिकारियों की तरफ से हड़ताल के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था करने के बावजूद सेवाएं प्रभावित हुईं, मरीजों और परिजनों ने असवारा स्थित सुविधा केंद्र में लंबे इंतजार की शिकायत की, बता दें कि ये मामला बीजे मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है।
रेजिडेंट डॉक्टरों के अनुसार, जब तक कोई समाधान नहीं मिल जाता है, वे हड़ताल के तहत ट्रॉमा देखभाल, आपातकालीन और बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सेवाओं सहित सभी कर्तव्यों से दूर रहेंगे।
'हर तीन साल में 40 फीसदी बढ़ेगा भत्ता'
राज्य स्वास्थ्य विभाग हर तीन साल में भत्ते को 40 प्रतिशत बढ़ाने पर सहमत हुआ था। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होनी थी। हालांकि, इसे जुलाई तक लागू नहीं किया गया था जिसके बाद हमने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रुशिकेश पटेल से मुलाकात की। हमने इसके कार्यान्वयन का आश्वासन मिलने के बाद हमने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया था। बीजे मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धवल गमेती ने इसको लेकर जानकारी दी है।
राज्य सरकार ने 20 प्रतिशत बढ़ाया
गमेती ने आगे कहा, 'हमें अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है क्योंकि हमें पता चला है कि राज्य सरकार ने केवल 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जो कि वादे का आधा है। इसके अलावा, राज्य सरकार ने अब कहा है कि भत्ता हर बार संशोधित किया जाएगा तीन साल के बजाय पांच साल, यह स्वीकार्य नहीं है क्योंकि सरकार अपने वादे से पीछे हट गई है
कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
स्थिति के बारे में बोलते हुए, सिविल अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक रजनीश पटेल ने कहा, 'सभी चिकित्सा और गैर-चिकित्सा कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। हमने मरीजों की देखभाल के लिए ड्यूटी में बदलाव किया है। हमने अन्य जिला अस्पतालों से डॉक्टरों को बुलाया है। वर्तमान में 130 चिकित्सा अधिकारी ड्यूटी पर हैं।
- Log in to post comments