हीरो मोटोकॉर्प ने अगस्त 2024 में मोटरसाइकिल की बिक्री में उल्लेखनीय सुधार के साथ स्थिर साल-दर-साल में बढ़ोतरी हुई है जबकि स्कूटर की बिक्री में गिरावट आई है। वहीं बजाज ऑटो ने अगस्त 2024 में घरेलू बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है जिसमें कुल 208621 यूनिट्स की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं कि अगस्त 2024 में हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो की बिक्री कैसी रही।
अगस्त 2024 में हीरो मोटोकॉर्प की गाड़ियों की बिक्री में 4.84% की बढ़ोतरी देखने के मिली है। इसके स्कूटर की बिक्री में 6.53% की गिरावट देखने के लिए मिला है। वहीं, बजाज ऑटो की अगस्त 2024 में घरेलू और निर्यात में 16% की सालाना वृद्धि देखने के मिली है। आइए विस्तार में जानते हैं कि हीरो मोटोकॉर्प और बजाज ऑटो की सेल अगस्त 2024 में कैसी रही।
अगस्त 2024 में हीरो मोटोकॉर्प की सेल
अगस्त 2024 में हीरो मोटोकॉर्प ने बिक्री में पिछले के मुकाबले 4.84% ज्यादा बिक्री की है। महीने-दर-महीने बिक्री में अच्छे परिणाम देखने के लिए मिला है, जबकि साल-दर-साल बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि देखने के लिए मिली है। कंपनी ने पिछले महीने आपूर्ति की कुछ कमी का सामना करना पड़ा था, लेकिन आगामी त्योहारी सीजन को लेकर कुछ सेल बढ़ाने के लिए आगे बढ़ रही है।
- Log in to post comments