
भाजपा विधायक नितेश राणा को भड़काऊ भाषण देना भारी पड़ गया है। अब उनके खिलाफ अहमदनगर जिले में दो एफआईआर दर्ज की गई है। रविवार को एक कार्यक्रम में नितेश राणा ने बेहद भड़काऊ भाषण दिया था। भाषण का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक नितेश राणे ने अहमदनगर में सकल हिंदू समाज आंदोलन में हिस्सा लिया था और वहां भाषण दिया था।
मुंबई। महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे ने एक बेहद भड़काऊ भाषण दिया है। अब इस मामले में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई है। अहमदनगर पुलिस ने यह जानकारी दी है। पहला मामला श्रीरामपुर और दूसरा मामला तोपखाना में दर्ज किया गया है।
- Log in to post comments