
Mumbai: मुंबई में रिक्शा चालक ने नाबालिग छात्रा से की छेड़छाड़, विरोध करने पर भागा ड्राइवर; POCSO के तहत मामला दर्ज
Mumbai मुंबई में एक रिक्शा चालक ने 15 साल की नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। लड़की रिक्शा से स्कूल जा रही थी तभी चालक ने अचानक वाहन रोका और उसे गलत तरीके से छूने का प्रयास किया। लड़की चिल्लाई तो वह मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई के बोरीवली इलाके में एक रिक्शा चालक ने कथित तौर पर 15 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, घटना के समय लड़की स्कूल जा रही थी। आरोपी रिक्शा चालक ने अचानक वाहन रोका और लड़की को छूने का प्रयास किया। लड़की ने तुरंत विरोध किया और जोर से चिल्लाई।
- Log in to post comments