August 2024 में लॉन्च हुईं ये बेहतरीन गाड़ियां, Aston Martin, Lamborghini से लेकर Thar Roxx तक शामिल
भारत में कार बाजार के लिए August 2024 का महीना काफी खास रहा। बीते महीने के दौरान एक से बढ़कर एक कारों और एसयूवी को देश में लॉन्च किया गया है। अगस्त में किस कंपनी की ओर से किस कीमत और खासियतों के साथ किन एसयूवी और कारों को लॉन्च (Car Launches in August 2024) किया गया है। आइए जानते हैं।
August 2024 के दौरान देशभर में कई वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी कारों और एसयूवी को लॉन्च किया गया है। किस कीमत पर किस कंपनी ने अपनी किस गाड़ी को बीते महीने भारत में लॉन्च किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Nissan X-Trail
जापानी वाहन निर्माता निसान की ओर से भारत में फुल साइज एसयूवी के तौर पर Nissan X-Trail को अगस्त 2024 में लॉन्च किया गया है। बीते महीने लॉन्च हुई इस गाड़ी को सीबीयू के तौर पर भारत लाया गया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 49.92 लाख रुपये रखी गई है और इसका मुकाबला Toyota Fortuner, MG Gloster जैसी एसयूवी के साथ होगा।
- Log in to post comments