August 2024 में MG मोटर्स की बिक्री में हुई नौ फीसदी की बढ़ोतरी, NEV सेगमेंट की बढ़ी मांग
ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG Motors की ओर से कई बेहतरीन एसयूवी और Electric Cars को ऑफर किया जाता है। August 2024 कंपनी के लिए ब्रिकी के मामले में कैसा रहा है। बीते महीने कंपनी ने कुल कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी की कुल बिक्री (JSW MG Motor Sales) में इलेक्ट्रिक कार और एसयूवी का कितना योगदान रहा। आइए जानते हैं।
ब्रिटेन की प्रमुख वाहन निर्माता JSW MG Motors की ओर से कई बेहतरीन कारों और एसयूवी को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बीते महीने कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई है। ICE वाहनों के साथ ही कंपनी की कुल बिक्री में NEVs का कितना योगदान रहा है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।
बिक्री में हुई बढ़ोतरी
JSW MG Motors ने August 2024 के दौरान भारतीय बाजार में कुल 4571 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। जबकि इससे पहले August 2023 के दौरान कंपनी ने इससे कम यूनिट्स की बिक्री की थी। ICE वर्जन वाली एसयूवी के साथ ही कंपनी की Electric Cars को भी भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक कारों (NEVs) का योगदान 35 फीसदी हो गया है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक ZS EV और Comet को ग्राहकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। NEV का कुल बिक्री में करीब 1600 यूनिट्स का योगदान है।
- Log in to post comments