Skip to main content

September 2024 में लॉन्‍च होने को तैयार छह कारें Mercedes, Tata, MG, Skoda और Hyundai शामिल

सितंबर के महीने की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिव सीजन से पहले वाहन निर्माता नए उत्‍पाद लॉन्‍च कर बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी क्रम में इस महीने एक दो नहीं बल्कि छह कारों को लॉन्‍च किया जाएगा। September 2024 के दौरान किस कंपनी की ओर से किस सेगमेंट में किस गाड़ी को कब लॉन्‍च किया जाएगा। आइए जानते हैं।

 फेस्टिव सीजन के शुरू होने से पहले वाहन निर्माताओं की ओर से नई नई कारों को बाजार में लॉन्‍च किया जाता है। ऐसा करने से जहां एक और वाहन निर्माताओं को बिक्री बढ़ाने में मदद मिलती है, वहीं ग्राहकों को भी फायदा मिलता है। September महीने में किस कंपनी की ओर से कौन सी गाड़ी लॉन्‍च की जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Tata Curvv ICE

टाटा मोटर्स की ओर से दो September 2024 में नई कूप एसयूवी के तौर पर Tata Curvv के ICE वर्जन को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले अगस्‍त में कंपनी की ओर से इस एसयूवी के EV वर्जन को लॉन्‍च किया गया था। दो सितंबर को इसे पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्‍प के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को 17.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया था। लेकिन आईसी वर्जन को करीब 12 से 13 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया जा सकता है।

Skoda Slavia Monte Calro Edition

जानकारी के मुताबिक स्‍कोडा की ओर से भी दो सितंबर को सेडान सेगमेंट में नई गाड़ी को लॉन्‍च किया जा सकता है। Skoda Slavia Monte Carlo को भी इस महीने में लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी ने हाल में सोशल मीडिया पर एक फोटो जारी की है। जिसमें गाड़ी की हेडलाइट को दिखाया गया है। यह मौजूदा स्‍लाविया से ज्‍यादा ताकतवर इंजन के साथ आ सकती है।

Mercedes Benz EQS Electric

लग्‍जरी वाहन सेगमेंट में भी मर्सिडीज की ओर से EQS इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी इसे पांच सितंबर को बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्‍च करेगी। यह इलेक्ट्रिक मेबैक एसयूवी होगी जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। सिंगल चार्ज के बाद इसे करीब 600 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।

Hyundai Alcazar Facelift

साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भी नौ सितंबर को अल्‍काजार एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इस एसयूवी में भी NFC, ADAS जैसे कुछ बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। मौजूदा वेरिएंट के मुकाबले इसकी कीमत में मामूली बढ़ोतरी की जा सकती है।

JSW MG Windsor EV

11 सितंबर को एक और इलेक्ट्रिक गाड़ी को JSW MG मोटर्स की ओर से लॉन्‍च किया जाएगा। इसे CUV सेगमेंट में लाया जाएगा। JSW MG Windsor EV में भी कुछ बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, ज्‍यादा आरामदायक सीटें शामिल हैं। इसे सिंगल चार्ज में 460 किलोमीटर तक की रेंज दी जा सकती है। लॉन्‍च के समय इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 17 से 20 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

Tata Nexon CNG

टाटा की ओर से इस महीने में Tata Curvv के पेट्रोल और डीजल वर्जन को तो लॉन्‍च किया ही जाएगा। साथ ही कंपनी की ओर से नेक्‍सन के सीएनजी वर्जन को भी इसी महीने में लॉन्‍च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे भी सितंबर में ही लॉन्‍च किया जाएगा। इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन को भारत मोबिलिटी 2024 में ही शोकेस किया जा चुका है।

News Category