नहीं बचने वाला सचिन तेंदुलकर का महा रिकॉर्ड! Joe Root ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने के बाद क्या कह दिया
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी शतक जमाय है। इसी के साथ रूट ने पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ दिया है। कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ने पर अपनी बात रखी है।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जमाया है। रूट ने लॉर्ड्स पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाए हैं। रूट ने इसी के साथ एलिस्टर कुक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है और महान सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में भी बहुत कुछ कहा है।
रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक को पीछे छोड़ा है। कुक ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैचों में कुल 33 शतक जमाए थे। श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में रूट ने जो शतक जमाया है वो उनका 34वां शतक है। रूट ने दूसरी पारी में 103 रन बनाए जिसमें 10 चौके मारे। पहली पारी में रूट ने 143 रन बनाए थे।
- Log in to post comments