स्मार्टफोन से खुलेंगे नए Hyundai Alcazar के दरवाजे, मिलेंगे 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर
नई हुंडई अल्काजार को 9 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसके इंटीरियर का खुलासा पहले ही कंपनी कर चुकी है अब इसमें कौन-कौन से तकनीक मिलेंगे। इसके बारे में कंपनी ने बताया है। जिसके मुताबिक 2024 Hyundai Alcazar में टच-बेस्ड कंट्रोल पैनल के साथ डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर्स के साथ ही कई 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे।
हुंडई ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी 2024 Hyundai Alcazar के इंटीरियर का खुलासा किया है। इसके साथ ही कंपनी की तरफ से यह भी बताया गया है कि यह 9 सितंबर को लॉन्च होने जा रही है। कंपनी ने अब इसमें मिलने वाले मॉडर्न टेक्नोलॉजी के बारे में बताया है। आइए जानते हैं 6 और 7-सीटर एसयूवी में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ तकनीकों के बारे में।
2024 Hyundai Alcazar: डिजिटल चाभी
नई हुंडई अल्काजार में NFC तकनीक वाली इसकी डिजिटल चाभी का फीचर दिया गया है। इस फीचर की मदद से ड्राइवर अपने मोबाइल या स्मार्टवॉच का इस्तेमाल करके गाड़ी के दरवाजे को ओपन कर सकेंगे। इतना ही नहीं इसकी मदद से वह गाड़ी को स्टार्ट भी कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से ड्राइवर अपनी डिजिटल चाभी को तीन अलग-अलग यूजर्स के साथ शेयर करने या एक साथ सात डिवाइस को लिंक कर सकेंगे।
- Log in to post comments