XUV.es और XUV.e9 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, साल 2025 के शुरुआत में होंगी लॉन्च
महिंद्रा की आगामी इलेक्ट्रिक गाड़ियां XUV.es और XUV.e9 को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। यह दोनों ही इलेक्ट्रिक SUV रहने वाली है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी को बेहतर परफॉरमेंस देने के लिए भी डिजाइन किया गया है। इतना ही नहीं इन दोनों को ही L2+ ऑटोनॉमस ड्राइविंग और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस होंगी। आइए जानते हैं इसके बारे में।
महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी की रेंज तैयार कर रही है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक गाड़ियां साल 2025 में लॉन्च हो सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि हाल ही में कई बार महिद्रा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार महिंद्रा XUV700 इलेक्ट्रिक एसयूवी (XUV.es) और कूप (XUV.e9) को एक साथ रोड टेस्ट के दौरान स्पॉट किया गया है।
अगले साल हो सकती है लॉन्च
उम्मीद की जा रही है कि अगले साल महिंद्रा की सबसे पहले XUV.es को लॉन्च किया जाएगा। यह XUV700 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट है। इसे पूरी तरह से नए INGLO प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने वाली है। यह नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म है, जो परफॉरमेंस, सेफ्टी, टेक्नोलॉजी और आराम के मामले में काफी शानदार रहने वाली है।
- Log in to post comments