Skip to main content

Citroen Basalt Vs Maruti Brezza: फीचर्स और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर, पढ़ें पूरी खबर

फ्रांस की वाहन निर्माता सिट्रॉएन (Citroen) की ओर से अगस्‍त में ही बेसाल्‍ट (Basalt) कूप एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। बाजार में इसका मुकाबला मारुति की ब्रेजा एसयूवी से होता है। फीचर्स इंजन और कीमत के मामले में इन दोनों में से किस एसयूवी (Citroen Basalt Vs Maruti Brezza) को खरीदने में समझदारी होगी। आइए जानते हैं।

 Citroen की ओर से हाल में ही Basalt कूप एसयूवी को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया है। कंपनी की ओर से लाई गई नई कूप एसयूवी का मुकाबला Maruti Brezza से होगा। दोनों एसयूवी में से किसे खरीदना आपके लिए बेहतर (Citroen Basalt Vs Maruti Brezza) हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

फीचर्स

Citroen Basalt में कंपनी की ओर से कुछ बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, सात इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, लैदरेट अपहोल्‍स्‍ट्री, 470 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, एलईडी विजन प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, ऑटो क्‍लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं मारुति की ओर से ब्रेजा में इलेक्ट्रिक सनरूफ, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 360 डिग्री कैमरा, नौ इंच स्‍मार्ट प्‍ले प्रो+ इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, की-लैस एंट्री, रियर एसी वेंट, प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, शॉर्क फिन एंटीना, गियर शिफ्ट इंडीकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

News Category