Skip to main content

Haridwar के परिवार ने ब्रह्मलीन पायलट बाबा पर लगाया नौ बीघा जमीन कब्‍जाने का आरोप, प्रशासन से मांगा इंसाफ

हरिद्वार के एक परिवार ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर सोमनाथ गिरी उर्फ पायलट बाबा पर अपनी जमीन कब्‍जाने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि करीब नौ बीघा जमीन को कब्जे में लेने को लेकर सीएम से लेकर पीएम और पुलिस से लेकर आयोग तक गए लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं अब उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। 

हरिद्वार। हरिद्वार के एक परिवार ने ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर सोमनाथ गिरी उर्फ पायलट बाबा पर अपनी जमीन कब्‍जाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को जगजीतपुर निवासी सुरेश ने सपरिवार पत्रकार वार्ता कर पायलट बाबा पर अपने पट्टे की जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया।

उन्‍होंने बताया कि करीब नौ बीघा जमीन को कब्जे में लेने को लेकर सीएम से लेकर पीएम और पुलिस से लेकर आयोग तक गए, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई।

बताया कि सिविल कोर्ट तृतीय अपर न्यायाधीश कोर्ट ने भी 20 मार्च 2021 को उनके पक्ष में फैसला सुनाया। बावजूद इसके न्यायालय के आदेशों को भी तहसील अधिकारियों ने ठेंगे पर रखते हुए आज तक कब्जा नहीं दिलवाया। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

News Category