Skip to main content

Audi Q5 के हेडलाइट डिजाइन का टीजर जारी, 2 सितंबर को भारत में होगी लॉन्च

भारतीय बाजार में ऑडी अपनी नई मिड-साइज SUV Audi Q5 को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे 2 सितंबर 2024 को भारत में लॉन्च करेगी। ऑडी की तरफ से इसके हेडलाइट डिजाइन का एक स्निपेट को सोशल मीडिया पर जारी किया गया है जो देखने में बेहद क्लासी लगता है। जल्द ही कंपनी इसका टीजर भी जारी कर सकती है। 

भारतीय बाजार में ऑडी अपनी नई मिड-साइज एसयूवी Q5 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारतीय बाजार में ऑडी Q5 के लॉन्च होने के बाद कंपनी का पोर्टफोलियो और भी बेहतर हो जाएगा। कंपनी अपनी इस नई गाड़ी को 2 सितंबर को भारत में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसकी हेडलाइट डिजाइन का एक स्निपेट जारी किया है, जो देखने में नए-जेन मॉडल, अर्थात् A5 और A6 ई-ट्रॉन के जैसा देखने में लगता है। आइए जानते हैं कि किन बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाली है।

कंपनी ने जारी की हेडलाइट डिजाइन का स्निपेट

डेटाइम रनिंग लाइट्स की पतली प्रोफाइल के डिजाइन का पार्ट है,जो ऑडी के पोर्टफोलियो के लिए एक आईडल बनना जा रही है। यह दुनिया भर में ऑडी के लिए सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से एक है। इस नए मॉडल से बिक्री के मामले में मजबूत परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है। भारत में लॉन्च होने जा रही है Q5 को लेकर ऑडी की तरफ से कहा गया कि यह नई जनरेशन के साथ अपनी एसयूवी पोर्टफोलियो को फिर से पॉपुलैरिटी बढ़ाने का काम करेगी।

साल 2025 तक 20 से अधिक नए मॉडल होंगे लॉन्च

वाहन निर्माता कंपनी ऑडी साल 2024 और 2025 में 20 से अधिक नए मॉडल लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इन मॉडलों में 10 इलेक्ट्रिक गाड़ियां होंगी। इस साल कंपनी ने नई इलेक्ट्रिक मॉडल रेंज की शुरुआत Q6 e-tron और A6 e-tron को भारत में लॉन्च करके की है। साथ ही, कंपनी हाल ही में पेश किए गए A5 जैसे कम्बशन इंजन मॉडल और हाइब्रिड तकनीक के साथ अपने लाइन-अप को और भी रिफ्रेश कर रही है। इसके तहत की भी कंपनी कई गाड़ियों को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है।

News Category