Hero Destini 125 त्योहारी सीजन से पहले होगा लॉन्च, पहला टीजर आया सामने
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी आगामी नई हीरो डेस्टिनी स्कूटर का टीजर जारी किया है। इस टीजर में स्कूटर के कई फीचर्स और नया डिजाइन भी देखने के लिए मिला है। नई हीरो डेस्टिनी को इस फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च किया जाएगा। इसे मौजूदा से थोड़ी ज्यादा कीमत पर पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या खास होगा।
हीरो मोटोकॉर्प की कम्यूटर मोटरसाइकिल सेगमेंट की बाइक और स्कूटर भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा बिक्री होती है। कंपनी अपनी नई स्कूटर लेकर आने वाली है, जो नया हीरो डेस्टिनी स्कूटर है। इसका नया डिजाइन देने के साथ ही और भी कई बदलाव किए गए हैं। आइए जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास रहने वाला है।
डिजाइन होगा वेस्पा और लैम्ब्रेटा जैसा
अभी तक हीरो मोटोकॉर्प का सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर में से एक है। पिछले साल इसका एक नया वेरिएंट डेस्टिनी प्राइम लॉन्च किया गया था। वहीं, इसका अपडेटेड वर्जन लेकर आने वाली है। जिसका टीजर कंपनी ने जारी किया है। जिसमें इसका नया डिजाइन के साथ ही कई फीचर्स भी देखने के लिए मिले हैं। जिसे देखने में लगता है कि नया हीरो डेस्टिनी फेसलिफ्ट वेस्पा और लैम्ब्रेटा जैसे ब्रांडों के साथ इस्तेमाल किए जाने वाले डिजाइन को फॉलो किया है।
- Log in to post comments