Skip to main content
 अप्रैल से जुलाई के बीच रही सात सीटों वाली इन MPV की मांग, Top-5 में शामिल हुईं Ertiga,Innova, Carens भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Seven Seater MPV सेगमेंट का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। इस वित्‍तीय वर

भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Seven Seater MPV सेगमेंट का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। इस वित्‍तीय वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान देशभर में ग्राहकों ने किन सात सीटों वाली गाड़ियों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया। बिक्री के मामले में Top-5 लिस्‍ट में कौन सी MPV ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं।

 देशभर में बड़ी संख्‍या में MPV सेगमेंट की मांग रहती है। बिक्री के मामले में वित्‍तीय वर्ष के पहले चार महीनों (April-July) के दौरान किन पांच (Top-5) एमपीवी (6-7 Seater MPV) को सबसे ज्‍यादा पसंद किया गया।

Maruti Ertiga

देश की प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से सात सीटों के साथ Maruti Ertiga को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में इस एमपीवी की सबसे ज्‍यादा मांग रहती है। April से July 2024 के दौरान इस एमपीवी की कुल 59040 यूनिट्स की बिक्री देशभर में हुई। जबकि साल 2023 की पहली तिमाही के दौरान इसकी कुल 38834 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Toyota Innova

जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जाता है। यह लग्‍जरी एमपीवी भी अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली गाड़ी है। April-July के दौरान इसकी कुल 34975 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसकी 29909 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

Kia Carens

अप्रैल से जुलाई के बीच सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली एमपीवी की लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर Kia Carens रही। इस एमपीवी को देशभर में 21477 ग्राहकों ने खरीदा। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 26523 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। एमपीवी की बिक्री में करीब 19 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

Maruti XL6

मारुति की ओर से XL6 को भी प्रीमियम डीलरशिप नेक्‍सा पर ऑफर किया जाता है। इस एमपीवी की भी अप्रैल से जुलाई 2024 के दौरान देशभर में 12996 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल इसकी 13410 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ऐसे में इसकी बिक्री में भी तीन फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है। लेकिन फिर भी यह Top-5 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।

Renault Triber

फ्रांस की वाहन निर्माता Renualt की ओर से भारतीय बाजार में सबसे सस्‍ती एमपीवी के तौर पर Triber की बिक्री की जाती है। कंपनी की इस एमपीवी की मौजूदा वित्‍त वर्ष के पहले चार महीनों के दौरान 7044 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान रेनो की ओर से इस एमपीवी की 8253 यूनिट्स की बिक्री की गई थी। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में भी 15 फीसदी तक की कमी आई है।

News Category