Skip to main content

Honda ने अपनी पॉपुलर बाइक CT125 को थाईलैंड बाजार में नए कलर स्कीम में लॉन्च किया है। जिन दो नए कलर ऑप्शन में इसे लॉन्च किए गए हैं वो पर्ल स्मोकी ग्रे और पर्ल शुगरकेन बेज है। यह एक सिटी बाइक है जिसका इस्तेमाल कुछ राइडर्स लंबी दूरी के लिए भी करते हैं। आइए जानते हैं कि किन फीचर्स के के साथ आती है।

 होंडा ने अपनी पॉपुलर छोटी डिस्प्लेसमेंट मोटरसाइकिल CT125 को नए कलर ऑप्शन में पेश किया है। इस बाइक को कम पावर लेकिन वर्सेटाइल और व्यावहारिक प्रकृति के लिए जाना जाता है। यह भारत ही नहीं, बल्कि थाईलैंड जैसे दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में काफी पॉपुलर है। वहीं, इसे नए कलर स्कीम में थाईलैंड बाजार में पेश किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

सिटी बाइक के रूप में बेहद पॉपुलर

होंडा CT125 एक सिटी बाइक है, लेकिन कुछ ऐसे राइडर भी हैं जो इसका इस्तेमाल लंबी दूरी तय करने के लिए करते हैं। जापानी कंपनी ने इसके टॉप बॉक्स और सैडल बैग जैसे कई लगेज ऑप्शन भी डेवलप किए हैं। अब इसे एक एम्बीशियस टू-व्हीलर ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। यह काफी हल्की होने के साथ ही फ्यूल एफिशिएंसी भी है।

News Category