Skip to main content

मैनपुरी में भरभरा कर ढहा दो मंजिला मकान, मलबे में दबकर एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौत

मैनपुरी में एक दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा भरभरा कर ढह गया जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाएं एक ही परिवार की बहुएं थीं। हादसे में परिवार के तीन बेटे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह हादसा गुरुवार सुबह करीब आठ बजे हुए है।

 मैनपुरी। थाना बिछवां के गांव विरायमपुर स्थित एक दो मंजिला मकान का अगला हिस्सा गुरुवार सुबह धंसकने के बाद भरभरा कर ढह गया। इस घटना में मलबे में दबकर तीन महिलाओं की मृत्यु हो गई। एक ही परिवार की तीन बहुओं की मृत्यु से गांव में शोक छा गया है।

गांव विरायमपुर निवासी कौशलेंद्र सिंह ने 15 साल पहले पक्का दो मंजिला मकान बनवाया था। वे अपनी पत्नी, चार पुत्रों, चार पुत्र वधुओं और आठ नाती-नातिन के साथ इसी घर में रहते थ

खाना बना रही थी तीनों महिलाएं

गुरुवार सुबह परिवार के सभी बच्चे विद्यालय गए थे। कौशलेंद्र और उनकी पत्नी घर के बाहर बैठे थे। तीन पुत्र घर के पिछले हिस्से में थे। जबकि तीन पुत्रवधू अगले हिस्से में खाना बना रही थी। एक पुत्रवधू घर के बाहर मौजूद थी। छोटा पुत्र गांव में गया था।

सुबह करीब आठ बजे अचानक मकान का अगला हिस्सा धंसकने के बाद भरभरा कर ढह गया। मकान ढहने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। मकान के पिछले हिस्से में मौजूद तीनों पुत्रों को मलबा हटाकर सु

News Category