Skip to main content

Upcoming SUVs: इस त्योहारी सीजन एंट्री मारेंगी 5 नई एसयूवी, तैयार कर लीजिए बजट

XUV 3XO कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट इस कैलेंडर वर्ष के अंत से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। हुंडई 9 सितंबर को फेसलिफ्टेड अल्काजार लॉन्च करने वाली है। इसकी तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं। ICE टाटा कर्व 3 सितंबर को भारत में लॉन्च होने वाली है। इसमें तीन इंजन विकल्प- 1.2L रेवोट्रॉन पेट्रोल 1.2L GDI पेट्रोल और 1.5L डीजल है।

 त्योहारी सीजन के उत्साह का लाभ उठाने के लिए, हुंडई, टाटा, महिंद्रा और किआ सहित प्रमुख कार निर्माता विभिन्न सेगमेंट में नई SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। अपने इस लेख में हम आपके लिए अगले दो से तीन महीनों में लॉन्च होने वाली 5 नई SUV की लिस्ट लेकर आए हैं।

Hyundai Alcazar Facelift

हुंडई 9 सितंबर को फेसलिफ्टेड अल्काजार लॉन्च करने वाली है। इसकी तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी हैं। अपडेट की गई तीन रो वाली ये एसयूवी, लेटेस्ट क्रेटा से काफी प्रेरित है। साथ ही ये लेवल 2 एडास और 70 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर से लैस होगी। यह 1.5 लीटर डीजल और 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध रहेगी, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगी।

Tata Curvv ICE

ICE टाटा कर्व 3 सितंबर को भारत में लॉन्च होने वाली है। इसमें तीन इंजन विकल्प- 1.2L रेवोट्रॉन पेट्रोल, 1.2L GDI पेट्रोल और 1.5L डीजल है। यह हाल ही में लॉन्च की गई Curvv EV के फीचर्स ही एडॉप्ट करेगी। टाटा कर्व इंडियन मार्केट में सिट्रोन बेसाल्ट, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, स्कोडा कुशाक और होंडा एलिवेट जैसी अन्य मिडसाइज एसयूवी को कंपीट करेगी।

Kia EV9

चौथी पीढ़ी की कार्निवल और EV9 को भारत में 3 अक्टूबर, 2024 को लॉन्च किया जाना है। दोनों मॉडलों को शुरू में CBU रूट के जरिए आयात किए जाने की उम्मीद है। 7-सीटर EV9 फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV में अधिकतम WLTP-रेटेड रेंज 541 किलोमीटर से ज्यादा है और यह अंदर से कई खूबियों से भरी होगी।

Mahindra XUV 3XO EV

XUV 3XO कॉम्पैक्ट एसयूवी का इलेक्ट्रिक वेरिएंट इस कैलेंडर वर्ष के अंत से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है। XUV 400 के नीचे स्थित, यह सीधे तौर पर Tata Punch EV से मुकाबला करेगा और इसमें XUV 400 में पाए जाने वाले छोटे बैटरी पैक की सुविधा होने की उम्मीद है, जो एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज का दावा करता है।

Tata Nexon CNG

टाटा नेक्सन के सीएनजी वर्जन को इस साल की शुरुआत में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में कॉन्सेप्ट फॉर्म के रूप में प्रदर्शित किया गया था और इसने काफी ध्यान आकर्षित किया था। आने वाले हफ्तों में इसका प्रोडक्शन मॉडल बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें टाटा के अन्य मॉडलों में पाई जाने वाली ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। उम्मीद है कि इसे कई ट्रिम लेवल में बेचा जाएगा।

News Category