पति सूरज नांबियार के बर्थडे पर Mouni Roy हुईं रोमांटिक, कहा- 'तुमसे मिलने के बाद मेरे अच्छे दिन शुरू हुए'
मौनी रॉय ने पति सूरज नांबियार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। मौनी और सूरज ने लंबे समय तक एक-दूसरे को गुपचुप डेट किया था और 2022 में धूमधाम से शादी की थी। शादी के बाद से ही मौनी अपने लविंग हसबैंड पर प्यार लुटाने का मौका नहीं गंवाती हैं।
टीवी की 'नागिन' बनकर मशहूर हुईं मौनी रॉय आज बड़े पर्दे और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचा रही हैं। शोटाइम एक्ट्रेस पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती ैहैं। उन्होंने दो साल पहले सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई थी।
क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वालींअपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखती हैं। उन्होंने तीन साल तक दुबई बेस्ड इनवेस्टमेंट बैंकर सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) को गुपचुप तरीके से डेट किया था। उन्होंने जनवरी 2022 में शादी के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तब से वह अपने पति पर प्यार लुटाना नहीं भूलती हैं।
पति संग रोमांटिक हुईं मौनी रॉय
आज मौनी रॉय के पति सूरज नांबियार अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ ढेर सारी रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं।
कुछ तस्वीरों में मौनी अपने पति को किस करती हुईं और रेस्तरां में लवली पिक्चर्स क्लिक कराती दिख रही हैं तो वहीं कुछ फोटोज में उन्हें अपने पति के साथ सड़कों पर प्यार भरे पोज देते हुए देखा जा सकता है।
- Log in to post comments