'स्त्री' की अदाओं ने 'भेड़िया' को किया दीवाना, Stree 2 का नया गाना 'खूबसूरत' हुआ रिलीज
हॉरर-कॉमेडी मूवी स्त्री 2 (Stree 2) रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में भेड़िया बनकर वरुण धवन की मौजूदगी भी दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। हाल ही में फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है जिसमें श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) का रोमांस गाने की खूबसूरती को और बढ़ा रहा है। फैंस भी इसे पसंद कर रहे हैं।
नई दिल्ली। दिनेश विजन निर्मित स्त्री 2 (Stree 2) इन दिनों चर्चा में है। फिल्म रिलीज से पहले गानों को लेकर दर्शकों का ध्यान खींच रही है। तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर आज की रात (Aaj Ki Raat) हो या फिर पवन सिंह का गाना खेतों में तू आई नहीं हो, दोनों ही गानों ने फैंस को गदगद कर दिया था। अब स्त्री का भेड़िया के साथ रोमांस दिखाया गया है।
दिनेश विजन के हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल (Bhediya) में स्त्री भी नजर आई थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर का आइटम नंबर ठुमकेश्वरी था जो खूब पॉपुलर हुआ था। अब फिल्म स्त्री 2 में भी भेड़िया यानी वरुण धवन का श्रद्धा कपूर के साथ गाना आया है। दोनों खूबसूरत गाने पर झूमते हुए नजर आये हैं
खूबसूरत गाने पर श्रद्धा और वरुण का रोमांस
9 अगस्त को स्त्री 2 का नया गाना खूबसूरत (Khoobsurat) रिलीज हो गया है। इस गाने में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की केमिस्ट्री लाजवाब है। दोनों के रोमांटिक गाने के बीच राजकुमार राव (Rajkummar Rao) भी तड़का लगा रहे हैं। वह वरुण को श्रद्धा को पटाने से रोकते हुए नजर आ रहे हैं। गाने की लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं जबकि म्यूजिक सचिन-जिगर के हैं। इस खूबसूरत गाने को विशाल मिश्रा ने सचिन-जिगर के साथ मिलकर गाया है।
- Log in to post comments