Skip to main content

खुशखबरी! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे जल्द होगा शुरू, सामने आई तारीख; अंतिम चरण में परियोजना का काम

दिल्ली मुंबई Expressway दिल्ली और दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर है। अगले माह के अंत तक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे शुरू हो सकता है। इस परियोजना का काम अब अंतिम चरण में है। बड़े पैमाने पर पौधारोपण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। 7 जुलाई को जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने और एनएचएआई अधिकारियों ने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया था।

फरीदाबाद:- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे सितंबर के आखिर में चालू हो सकता है। इस परियोजना का काम अंतिम चरण में है। सभी फ्लाईओवर पर सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। फ्लाईओवर के नीचे भी काम चल रहा है।

दोनों ओर 25 हजार से ज्यादा पौधे रोपे जाने का टारगेट

बुधवार को जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने एनएचएआई अधिकारियों (NHAI) ने एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सप्रेस-वे किनारे पौधारोपण किया गया। दोनों ओर 25 हजार से अधिक पौधे रोपे जाने का लक्ष्य तय किया गया है।

जिला उपायुक्त व एनएचएआई अधिकारियों के नाम से भी अशोका के पौधे रोपे गए। दिल्ली के डीएनडी फ्लाईओवर से आगरा नहर को पार करते हुए बाईपास पर एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा रहा है। 26 किलोमीटर बाईपास इसका हिस्सा बन रही है। कैल इंटरनचेंज से आगे एक्सप्रेस-वे पर आवागमन शुरू हो गया है।

काटे गए हैं काफी पेड़

इस परियोजना के लिए काफी पेड़ काटे गए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की पूरी ग्रीनबेल्ड उजड़ चुकी है। इसके बदले में यहां एक और ग्रीनबेल्ट विकसित की जानी है। इसके लिए एनएचएआई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के पास पांच करोड़ रुपये का बजट जमा करा चुका है। इस दिशा में कैल गांव की ओर से काम भी शुरू हो गया है।