चित्रकूट में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान का मलबा धंसा; कई लोगों के दबे होने की आशंका
Chitrakoot News उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। भरतपुर के घोड़ा पहाड़ में पत्थर का मलबा अचानक भरभराकर धंस गया। जिसमें जेसीबी ड्राइवर फंस गया है। साथ ही खदान में कई लोगों को दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह पहुंच गए।
पत्थर की खदान का मालवा धंसा एक की मौत, और के दबे होने की संभावना
चित्रकूट। यूपी के चित्रकूट में रविवार को भरतपुर घोड़ा पहाड़ में बड़ा हादसा हो गया। थाना भरतपुर के घोड़ा पहाड़ में पत्थर के खदान का मलवा धंसने से चालक दब गया है। उसकी खोजबीन जारी है।।
थाना भरतपुर के गोंडा पहाड़ में पत्थर की खदान का मलबा धंसने से जेसीबी चालक की दब गया। वह बोल्डर ट्रक में भर रहा था। तभी यह हादसा हुआ। अभी चालक को निकाला नहीं जा सका है। फिलहाल राहत कार्य जारी है। घटनास्थल पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन और पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह पहुंचे हैं। खदान में और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
- Log in to post comments