Skip to main content

 

नेपाल में भारी बारिश के चलते भूस्खलन हुआ था पिछले हफ्ते चितवन जिले में भूस्खलन के बाद दो बसों के उफनती नदी में बह जाने के बाद से कई भारतीयों के शव बरामद हुए हैं। साथ ही कई बसें नदी में गिर गई हैं। चितवन जिले में मुगलिंग रोड पर 54 लोगों में से तीन लोग घटना के तुरंत बाद तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए।

नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आए लोगों के शव बरामद

, काठमांडू। नेपाल में भूस्खलन से बुरा हाल है, पिछले हफ्ते चितवन जिले में भूस्खलन के बाद दो बसों के उफनती नदी में बह जाने के बाद चार भारतीयों सहित अब तक 19 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। पांच पुरुष शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सूत्रों ने गुरुवार को जानकारी दी है। चितवन जिले में मुगलिंग रोड पर 54 लोगों में से तीन लोग घटना के तुरंत बाद तैरकर सुरक्षित बाहर आ गए।

बीरगंज से काठमांडू की ओर जाने वाली पहली बस में सात भारतीय नागरिकों सहित चौबीस लोग यात्रा कर रहे थे। काठमांडू से गौर जा रही एक अन्य बस में 30 लोग सवार थे। भारी भूस्खलन की चपेट में आने से दोनों बसें त्रिशुली नदी में गिर गईं।

तीन शव बरामद किए गए

नेपाल में स्थानीय अधिकारी बचाव कार्य चलाने के लिए बिहार और यूपी में भारतीय अधिकारियों के साथ बात कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक खोज और बचाव कार्य गुरुवार को भी जारी रहा। बुधवार को सुरक्षाकर्मियों की तलाशी के दौरान 27 साल के भारतीय नागरिक विवेक कुमार का शव भी बरामद किया था।इससे पहले, दुर्घटनास्थल से 28 साल के ऋषि पाल शाह, 30 साल के जय प्रकाश ठाकुर और 23 साल के सज्जाद अंसारी के तीन शव बरामद किए गए थे।