Skip to main content

Image removed.Team India reached Guyana टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम की टक्‍कर इंग्‍लैंड से होगा। यह मुकाबला गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम गयाना पहुंच चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम की यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर‍ किया है। वीडियो में युजवेंद्र चहल कहते हैं कि हम गयाना जा रहे हैं

सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना इंग्‍लैंड से। इमेज- बीसीसीआई

  नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम की टक्‍कर इंग्‍लैंड से होगा। यह मुकाबला गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले 7:30 बजे होगा। इस अहम मैच के लिए भारतीय टीम गयाना पहुंच चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम की यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर‍ किया है।

कार्तिक और हर्षा भोगले नजर आए

BCCI द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय खिलाड़ी फैंस को ऑटोग्राफ देते हैं। इसके बाद सभी टीम बस से एयरपोर्ट के लिए रवाना होते हैं। वीडियो में अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल कहते हैं कि हम गयाना जा रहे हैं। एयरपोर्ट से टीम गयाना के लिए उड़ना भरती है। फ्लाइट में भारतीय टीम और सहयोगी स्‍टाफ के अलावा दिनेश कार्तिक और हर्षा भोगले भी नजर आ रहे हैं। गयाना में भारतीय प्‍लेयर्स का ढोल-नगाड़ो से स्‍वागत होता है। गुयाना एयरपोर्ट पर कुछ भारतीय फैंस भी तिरंगा लिए नजर आए।