Skip to main content

 

नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने आधिकारिक तौर पर अपने CMF Phone 1 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया गया है। इस फोन को अगले महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इसके कुछ स्पेक्स की जानकारी लॉन्च से पहले सामने आ चुकी है। लॉन्च इवेंट में CMF Buds Pro 2 TWS ईयरबड्स और CMF Watch Pro 2 स्मार्टवॉच भी लॉन्च होगी।

Image removed.CMF Phone 1 को 8 जुलाई, 2024 को सुबह 10:00 बजे लॉन्च होगा।

 दिल्ली। नथिंग के सब-ब्रांड CMF ने आधिकारिक तौर पर अपने CMF Phone 1 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया गया है। इस फोन को अगले महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के साथ कंपनी ईयरबड्स पोर्टफोलियो का भी विस्तार करेगी। साथ में स्मार्टवॉच भी लॉन्च की जाएगी।

लॉन्च डेट हुई कन्फर्म

नथिंग के ब्रांड CMF ने स्पष्ट किया है कि CMF Phone 1 को 8 जुलाई, 2024 को सुबह 10:00 बजे BST (2:30 PM IST) पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट में CMF Buds Pro 2 TWS ईयरबड्स और CMF Watch Pro 2 स्मार्टवॉच भी लॉन्च होगी। नथिंग ने इस बारे में एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके पुष्टि की है।